किशनगंज में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का पर्व बसंत पंचमी आज शुक्रवार को मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहर के मोहल्लों, स्कूलों और सामुदायिक स्थलों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। मां सरस्वती की प्रतिमाओं को फूलों, रंगोली और आम के पत्तों से सजाया गया है। स्कूली बच्चे अपनी किताबें, पेन और वाद्य यंत्रों की पूजा कर ज्ञान की कामना कर रहे हैं। सुबह से ही वे पंडालों में मंत्रोच्चारण और आरती में शामिल हो रहे हैं। सरस्वती पूजा से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर मनाया जाता पर्व बसंत पंचमी का पर्व माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 23 जनवरी को पड़ रही है। प्रशासन ने पूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। बुद्धि, ज्ञान और सफलता बसंत पंचमी विद्या और कला की देवी की पूजा के साथ-साथ वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। यह उत्सव किशनगंज वासियों में शिक्षा और संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। भक्तों का मानना है कि मां सरस्वती की कृपा से बुद्धि, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.