खरगोन में जिले धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 2 लोग फकीर के भेष में आए और उन्होंने महिला को बहलाकर सोने की पांचाली माला ठग ली. इसके बाद तुरंत फरार हो गए. बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है.
बुजुर्ग महिला से की धोखाधड़ी
बैड़िया थाने के डायलियाखेडी गांव में फकीर के भेष में आए आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की सोने की पांचाली डिब्बे में रखवाकर पूजा के बहाने धोखाधड़ी की. इसके अलावा आरोपियों ने महिला को गहने और पैसे डबल करने की बात कही है. बुजुर्ग महिला आसानी से इन जालसाजों के जाल में फंस गई.
CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
बाद में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 90 हजार रुपए की सोने की पांचाली की बरामद की है. यह घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है. इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी कालू नाथ और कमल नाथ दोनों ही खामखेड़ा के निवासी हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.