कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
खंडवा में सोमवार शाम 5 बजे सैकड़ों की संख्या में हॉस्टल की बच्चियों सड़कों पर उतर आईं। कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंची और कलेक्टर चेंबर के बाहर जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने बताया, उन्हें रोज खाने में इल्लियां परोसी जाती हैं, आज उल्टियां होने पर 5 बच्चियां
छात्रा मनीषा, मोनू, भारती, सलोनी, साक्षी, खुशबू आदि ने बताया, वे सभी शहर के लालचौकी स्थित सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं हैं। हॉस्टल की वार्डन रेखा प्रजापति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करके रखा हैं। उन्हें जेल में कैदियों को परोसे जाने वाले भोजन से भी बदतर खाना दिया जाता हैं। रोज खाने में इल्लियां रहती हैं, आज तो हद तब हो गई, जब पांच छात्राओं की थालियों में 3 इंच लंबी इल्ली निकल आई। उल्टियां होने पर पांच छात्राओं ने इलाज के बोला तो वार्डन अस्पताल ले गई और आधे घंटे में डिस्चार्ज भी करवा लिया।
कलेक्टर दफ्तर के बाहर नारेबाजी की कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने “हम अपना अधिकार मांगते”, “नहीं किसी से भीख मांगते”, “लापरवाह वार्डन को हटाया जाए”, “स्वास्थ्य से समझौता नहीं चलेगा”, “जनजातीय कार्य विभाग मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे, उन्होंने छात्राओं को खूब मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए अड़ी रही।
कलेक्टर से मिलने दौड़ीं तो ADM देशमुख आईं छात्राओं ने देर तक कलेक्टर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान कलेक्टर नहीं आए।
छात्राओं को बताया गया कि कलेक्टर किसी बैठक में हैं। उसके बाद छात्राएं उठीं और सभागार की तरफ दौड़ने लगीं। नारेबाजी की आवाज सुनकर अपर कलेक्टर आईएएस सृष्टि देशमुख वहां पहुंची और छात्राओं की समस्या सुनी। देशमुख ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह छात्रावास आकर निरीक्षण करेंगी और समस्या का समाधान कराएंगी।
जनजातीय कार्य मंत्री का गृह जिला आदिवासी छात्रावासों में गंदा पानी और खराब भोजन के परोसे जाने का मामला उस खंडवा जिले का है, जो जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह का गृह जिला है। विपक्ष का आरोप है कि मंत्री के गृह जिले वाले छात्रावासों में ऐसे हालत हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि पहले छात्रावासों में अधीक्षक और वार्डन की नियुक्तियों के मामले भी सामने आ चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.