क्या कहते हैं रांची के एक्सपर्ट
रांची के जाने-माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) ने लोकल 18 को बताया कि केतु एक ऐसा ग्रह है, अगर आप इसकी एक राज की बात जान जाएं तो यकीन मानिए, फिर आपको इतना मिलेगा और पूरी दुनिया आपके पीछे दौड़ेगी. जिस चीज के पीछे आप दौड़ते थे, पता चलेगा अब वही चीज आपके पीछे दौड़ रही है.
पहले समझें केतु ग्रह करते क्या हैं
संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि निवारण के पहले यह समझना जरूरी है कि केतु ग्रह करते क्या हैं. दरअसल, केतु के पास सिर नहीं होता है. उनके पास केवल शरीर होता है. यह केवल भक्ति जानते हैं, यह अपना दिमाग लगाना नहीं जानते हैं, क्योंकि इनके पास सिर है ही नहीं. एक तरफ राहु है जिनके पास केवल सिर है, वह केवल दिमाग लगाते हैं, पर केतु इसके उलट हैं. केतु के पास सिर न होने की वजह से अधिक दिमाग लगाना, अधिक चालाकी करना, यह सब उनसे नहीं हो पाता. वह बस एक ही चीज जानते हैं, परमात्मा को समर्पण कर देना. अब वही आपको ले जाएंगे, कहां ले जाना है.
बस यह एक काम कर लें
ऐसे में अगर आप केतु को खुश करना चाहते हैं तो आपको बस एक काम करना होगा. जो भी काम करें, उससे अधिक मोह, माया और लगाव न रखें और न ही उम्मीद करें. फल की चिंता करना, बहुत अधिक दिमाग लगाना, बहुत अधिक सोचना, यह सब काम न करें. मतलब जो काम आपको दिया गया है, चुपचाप, सहज रूप से, एकदम शांत दिमाग से वह करें और नतीजे को ऊपर वाले पर एकदम छोड़ दें. नतीजे के बारे में एक बार भी न सोचें.
लगाव-मोह से रहें दूर
दूसरी बात, किसी भी व्यक्ति विशेष या फिर पैसों से भी अधिक लगाव न रखें. केतु जो है, वह अलगाव सिखाता है. यानी कि किसी भी चीज से वह आपको दूर होना सिखाता है. क्योंकि केतु जानता है कि इंसान की तरक्की परमात्मा की भक्ति में ही है और मोह-माया व लगाव व्यक्ति को फालतू की चीजों में उलझा कर रखता है. ऐसे में आप अपने सारे रिश्तों को निभाएं, लेकिन भीतर से अधिक मोह, माया व लगाव न पालें. दिमाग से अधिक उनके बारे में न सोचें, बस अपनी जिम्मेदारियों को निभाते चलें और फिर देखिए, केतु आपको कितना छप्पड़फाड़ कर देना शुरू करते हैं.
बस यही तो कहता है केतु
ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि केतु बस यही कहता है, पैसे के पीछे मत भागो, किसी भी चीज के पीछे मत भागो, बस अंदर से एकदम शांत रहो और अपना काम करते रहो. जो आपके लिए सही होगा, वह आपको निश्चित रूप से सही समय पर मिलता रहेगा. इसलिए किसी भी चीज के पीछे भागना छोड़ दीजिए. किसी भी टोटके और किसी भी पूजा-पाठ से ज्यादा जरूरी यह है कि आप भीतर से अलगाव की आदत डालें. इसके लिए ध्यान काफी कारगर साबित होता है और फिर देखिए, केतु आपको कैसे रंक से राजा बनाता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.