करनाल जिला के बल्लाह चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक शादीशुदा युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। युवती अपने मायके आई हुई थी और रात के समय बिना किसी को बताए घर से निकल गई। विवाहिता अपने साथ 70 हजार की नकदी व लाखों के गहने लेकर गई है। परिजनों ने आसपा
.
विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी की शादी मान सिंह गांव में कराई गई थी। कुछ समय पहले वह अपने मायके में रहने के लिए आई थी। रात के समय वह अचानक घर से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया। बेटी का मोबाइल नंबर भी परिवार के पास है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा।
करनाल मूनक थाना की फोटो।
नकदी और सोने के गहने भी घर से गायब
पिता ने बताया कि बेटी के जाने के बाद घर से 70 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, सोने की बालियां, पाजेब और एक सोने की चेन भी नहीं मिली। नकदी और अंगूठी एक थैले में रखी हुई थी। यह रकम एक-दो दिन बाद भैंस खरीदने के लिए रखी गई थी। परिजनों को शक है कि जाते समय बेटी यह सामान भी अपने साथ ले गई है।
पहले भी उसी युवक के साथ जाने की बात, पिता ने जताया शक
पिता ने बताया कि इससे पहले भी बेटी नाबालिग थी, तब वह एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इस बार भी उन्हें पूरा शक है कि बेटी उसी युवक के साथ गई है। उन्होंने युवक के घर जाकर भी जांच की, लेकिन युवक भी घर पर नहीं मिला। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
पुलिस ने शिकायत लेकर दर्ज किया मामला, तलाश शुरू
युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.