इस मौके पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन के माध्यम से भारत को विकसित देश बनाया जाएगा। आजादी के बाद लंबे समय तक देश को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
‘राजस्थान सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाला राज्य’
स्पीकर बिरला ने कहा कि राजस्थान देश में सबसे अधिक बिजली उत्पादन करने वाला राज्य बन चुका है। अब राजस्थान के गांवों को दिन में बिजली मिलने लगी है, जिससे ठंड में किसानों को खेतों में काम करने में परेशानी नहीं होती। आने वाले समय में गांवों में प्रतिदिन 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि हर घर तक पीने का पानी और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। आलनिया बांध का पानी भी अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: उदयपुर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मंत्री ने क्या बताया?
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जीएसएस (ग्रामीण सब-स्टेशन) स्वीकृत किए गए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को दिन में 6 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। पहले चूल्हा-चौका करते समय बिजली ट्रिप हो जाती थी, जिससे समस्याएं होती थीं, लेकिन अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा और धूलेट में नए जीएसएस बनने से आवा जीएसएस पर लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.