कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के भूड पूर्वा गांव में सोमवार दोपहर को एक मूकबधिर युवती का लोडर पर अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसे पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
अपहरणकर्ता कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरियरपुर गांव निवासी लोडर चालक लाला (40 ) सोमवार की दोपहर खेत से चारा लेने जा रही मूकबधिर युवती को उसकी मां के साथ जाते समय जबरन लोडर में बैठाकर खैरनगर की ओर फरार हो गया था। युवती की मां द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.