गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स की खेप बरामद की है। इस सनसनीखेज कार्रवाई में दो महिलाओं सहित पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि तस्कर नशीले पदार्थ को खिलौनों के अंदर छिपाकर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क जांच के दौरान उनकी साजिश नाकाम हो गई।
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। कस्टम विभाग ने गया एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी -122, जो दोपहर साढ़े 12 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरी, उससे 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया।
ये भी पढ़ें: Bihar Crime: एकतरफा प्रेम में युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर; हमले में मां भी झुलसी, आरोपी गिरफ्तार
हिरासत में लिए गए आरोपितों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी पुरुष तस्कर यूपी के रहने वाले हैं, जिनमें अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव विधुरी, गुलशन मीना शामिल हैं, वहीं दोनों महिला तस्कर पंजाब की रहने वाली हैं, जिनकी पहचान मनप्रीत कौर और दिलप्रीत कौर के रूप में की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह का सरगना अश्विनी कुमार द्विवेदी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पांचों आरोपितों को उनके सामान सहित कस्टम विभाग ने अपने हिरासत में रखा है और गहन पूछताछ जारी है। जब्त सामग्री की सूची और अन्य कागजी कार्रवाई भी की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.