अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने पहुंचे परिजन व पुलिस
कैथल के गांव भागल में मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को एक डंपर ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गांव भागल से राशन लेने के लिए जा रहे थे। इस संबंध में मृतकों के चचेरे भाई
भट्ठे पर करते थे काम
सिरसा के गांव रगड़ीखेड़ा निवासी महेश कुमार वर्मा ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि वह इस समय गुप्ता भट्ठा गांव दीवाना में मजदूरी करता है। उनका परिवार करीब 3 महीने से गुप्ता भट्ठा पर रह रहा है। 6 जनवरी को उसके चाचा का लड़का करीब 20 वर्षीय संदीप कुमार निवासी गांव उदयपुर वाटी जिला झुंझनू राजस्थान व गांव कटरा प्रतापगढ़ यूपी निवासी 20 वर्षीय राजा बाबू मोटरसाइकिल पर सवार होकर भट्टा से गांव भागल राशन लेने के लिए चले थे।
अस्पताल में पहुंचे परिजन
मोटरसाइकिल काे सीधी टक्कर मारी
जब वे केपीएस स्कूल भागल के सामने पहुंचे तो भागल साईड से एक डम्पर बहुत ज्यादा स्पीड व लापरवाही से एक ट्रक को क्राॅस करता हुआ। डंपर के ड्राइवर ने संदीप की मोटरसाइकिल काे सीधी टक्कर मार दी। डंपर का ड्राइवर तुरंत अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। इस हादसे में संदीप व उसका साथी राजा बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को कैथल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां जांच के बाद दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। शिकायतकर्ता ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चीका थाना के जांच अधिकारी जसपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.