कैथल में थाना चीका क्षेत्र के गांव डन्डौता स्थित शिव मंदिर में हुई डकैती के मामले में चीका पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ होमगार्ड की वर्दी पहनकर मंदिर में घुसा था और डकैती की वारदात की थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान ऋषि नगर शहजादपुर अंबाला निवासी दीपक उर्फ दीपा के रूप में हुई है। 7 मई 2022 में की डकैती इस संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा दया पुरी की शिकायत अनुसार 7 मई 2022 की रात करीब 1 बजे पांच अज्ञात व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी पहनकर मंदिर में घुस आए। आरोपियों ने सेवादार व पुजारी के साथ मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया और गले की सोने की चैन, अंगूठी, करीब दो लाख रुपए नकदी तथा 15 चांदी के सिक्के लूट लिए। डीवीआर भी अपने साथ ले गए जाते समय आरोपी मन्दिर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए आरोपी ऋषि नगर शहजादपुर अंबाला निवासी दीपक उर्फ दीपा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि उक्त मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी दीपक उक्त मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ था। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.