डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि उन्होंने मैथ्स बेसिक विषय चुना था उनके अनुसार प्रश्नपत्र काफी आसान था और अधिकतर सवाल NCERT किताब पर आधारित थे और उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगी.
मैथ्स बेसिक रहा आसान, NCERT से अधिक सवाल
डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि उन्होंने मैथ्स बेसिक विषय चुना था उनके अनुसार प्रश्नपत्र काफी आसान था और अधिकतर सवाल NCERT किताब पर आधारित थे और उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छे अंक प्राप्त करेंगी.इसी स्कूल के छात्र हिमांशु प्रसाद ने बताया कि गणित में त्रिभुज ट्रायंगल और वृत्त (सर्कल) पाठ से अधिक प्रश्न पूछे गए थे प्रश्नों का स्तर सामान्य था और उन्हें पेपर काफी संतुलित लगा.
गणित बेसिक का प्रश्नपत्र सामान्य
वहीं प्रिया कुमारी ने कहा कि मैथ्स बेसिक का स्तर सामान्य था. यदि छात्र 20 दिन से लेकर एक महीने तक लगन से गणित बसिक कि तैयारी की है तो 60 से अधिक अंक आसानी से प्राप्त कर लेंगे .वहीं एआरएस पब्लिक स्कूल की छात्रा अंकिता सिंह ने बताया कि गणित बेसिक का प्रश्नपत्र सामान्य और आसान था और उन्हें किसी भी सवाल में परेशानी नहीं हुई.
स्टैंडर्ड मैथ में सर्कल और त्रिकोणमिति ने किया परेशान
डीएवी पब्लिक स्कूल की आकृति कुमारी ने बताया कि स्टैंडर्ड मैथ में कुछ प्रश्न आसान थे, लेकिन सर्कल से जुड़े सवाल काफी कन्फ्यूज और कठिन लगे इसके लिएअधिक कंसंट्रेशन और तैयारी की जरूरत थी.वहीं तनुश्री ने कहा कि उनका स्टैंडर्ड मैथ का पेपर आसान रहा और उन्होंने सभी प्रश्न हल किए हैं पिछले साल के सैंपल पेपर और प्रश्न पत्र से उन्हें सवालों को हल करने में आसानी हुई है.हालांकि, एआरएस पब्लिक स्कूल की ही छात्रा खुशी खान ने कहा कि स्टैंडर्ड मैथ के सवाल अधिक कठिन थे खासकर सर्कल चैप्टर से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें कंफ्यूज किया और उन्हें सवाल हल करने में काफी समय लगा .ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्र सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें मैथ का एग्जाम काफी कठिन लगा खासकर त्रिकोणमिति के सवाल बहुत ही चुनौतीपूर्ण थे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.