योजना के बारे में बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला
कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लूट करार दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों पर भाजपाई डबल इंजन का चौतरफा अत्याचार कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी लूट, धोखा और मुनाफाखोरी
कहा- मुआवजा हड़प कर बैठी सरकार
इस संबंध में सुरजेवाला ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पीएम के नाम पर चलने वाली इस स्कीम से बीमा कंपनियों ने तो 7 साल में हरियाणा के किसानों से 7651 करोड़ रुपए से ज्यादा प्रीमियम कमा लिए। 648.08 करोड़ रुपए का मुनाफा वसूल लिया, मगर 3 साल से किसानों के 161 करोड़ रुपए का मुआवजा हड़प कर बैठी है। जबकि इस योजना में 15 से 30 दिन के भीतर किसान को क्लेम राशि देने का नियम है।
सुरजेवाला द्वारा ट्विटर पर की गई पोस्ट
बीमा क्लेम में हो रही धोखाधड़ी
सुरजेवाला ने कहा कि प्रीमियम वसूलने के बाद भी लगातार बीमा क्लेम में हो रही धोखाधड़ी और किसानों की शिकायतों को भी अनसुना किया जा रहा है। अब हरियाणा में PMFBY 57% घट गया, यानी ये स्कीम ही आधे से भी अधिक निपट चुकी है। 2016 में शुरू हुई इस योजना में किसानों ने 2019 में 28% फसलों का बीमा कराया था, जो अब घटकर आधे से भी कम 2025 में मात्र 12% फसलों की बीमा तक सिमट गया है।
सुरजेवाला ने कहा कि बढ़ती लागत और मेहनत के बाद उपजाई फसलों की MSP देने की बात हो, किसानों को समय पर खाद मुहैया कराने की जिम्मेदारी या फिर खराब हुई फसलों का सही मुआवजा, भाजपा लगातार खेती-किसानी के लिए नासूर बनती जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.