स्कॉर्पियो गाड़ी पलटने से उसमें सवार 4 लोग घायल गए है।
कैथल जिले में कलासर और कलायत के बीच एक सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (HR-14-M-0423) बेकाबू होकर पलट गई। घायल हुए सभी युवक मटौर गांव के निवासी हैं। गाड़ी में उनके साथ दो रिश्तेदार भी मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क से दूर कई पलटियां खा गई। हादसे में गाड़ी की छत और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, सभी सवारियां गंभीर चोटें आई है।
सड़क किनारे पलटी स्कॉर्पियो।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन उनका इलाज जारी है और अब वे खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.