मामले में पकड़ा गया आरोपी जसकरण सिंह
कैथल में पुलिस चौकी महमूदपुर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस नशे को वह आसपास के क्षेत्र में ग्राहकों को बेचने के लिए जा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव घयोरा जिला पटियाल
गश्त के दौरान सूचना मिली
बता दें कि चौकी महमूदपुर पुलिस प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति पंजाब से नशा लेकर लेकर मोटरसाइकिल पर गुजरने वाला है। उसे नाकाबंदी करके भारी मात्रा में नाजायज शराब व अन्य नशीले पदार्थ सहित काबू की जा सकता है।
पुलिस काे देखकर भागने का प्रयास किया
पुलिस टीम द्वारा धनेठा–शादीपुर सड़क पर गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसकरण सिंह निवासी घयोरा (पंजाब) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पॉलिथीन में 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई बलजीत सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.