अनिल विज प्रशासनिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप और तुरंत कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं. वे बैठकों में स्पष्ट सवाल पूछते हैं और जवाबदेही तय करने पर जोर देते हैं. इसी सख्त कार्यशैली को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ उनके मतभेद होते रहते हैं जिसकी खबरें वायरल होती रहती हैं.
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज.
फतेहाबाद में एसपी संगीता कालिया से विवाद
27 नवंबर 2015 के दिन अनिल विज और उस समय की एसपी संगीता कालिया के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरी बहस शराब तस्करी को लेकर था. इस बैठक में अनिल विज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. मामला इतना बढ़ा कि यह विवाद राज्यभर में सुर्खियों में रहा और बाद में अधिकारी के तबादले की खबर भी सामने आई.
कैथल में एसपी उपासना से तीखी बहस
15 नवंबर 2025 को मंत्री विज व एसपी उपासना के बीच नोकझोंक हुई थी. अनिल विज ने कहा था कि मैं बैठा हूं यहां पर, आप हर आदमी को दबाने की कोशिश करते हो, वैसे भी कैथल में शांति नहीं है. इसके बाद जवाब संतोषजनक न मिलने पर बैठक में तीखी बहस हुई. विज ने स्पष्ट कहा कि कानून के तहत FIR दर्ज करना अनिवार्य है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कैथल में एसपी उपासना से अधिकार क्षेत्र पर टकराव
13 फरवरी 2026, एक जनसुनवाई बैठक में अनिल विज ने एक एएसआई को निलंबित करने का निर्देश दिया. इस पर कैथल की एसपी उपासना ने कहा कि संबंधित अधिकारी दूसरे जिले में तैनात है, इसलिए वे सीधे निलंबन आदेश जारी नहीं कर सकतीं. फिर क्या था इसी को लेकर दोनों में अधिकार क्षेत्र को लेकर तीखी बहस हुई. विज ने सख्त लहजे में कहा कि आदेशों का पालन होना चाहिए. यह घटना भी मीडिया में प्रमुखता से छाई रही.
जनता दरबार में एसएचओ को फटकार
23 दिसम्बर 2024 को जनता दरबार के दौरान मंत्री अनिल विज ने अंबाला सदर थाने के एसएचओ सतीश कुमार भरे दरबार में फटकार लगाई. इतना ही नहीं उसके बाद एसएचओ को सस्पेंड तक कर दिया गया था.
क्यों सुर्खियों में रहते हैं ऐसे विवाद?
अनिल विज प्रशासनिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप और तुरंत कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं. वे बैठकों में स्पष्ट सवाल पूछते हैं और जवाबदेही तय करने पर जोर देते हैं. इसी सख्त कार्यशैली को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ उनके मतभेद होते रहते हैं जिसकी खबरें वायरल होती रहती हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.