Dumka News: दुमका में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या के मामले में खुलासा हो गया. उनकी लाशें इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मिली थीं. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने वारदात को अंजाम देना कुबूल किया.
मां-बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान किया जिसमें आरोपी की पहचान के साथ-साथ मृतक दोनों की भी पहचान हुई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वाले को उसके घर से दबोचा गया है. गिरफ्तार आरोपी जैनुल हक मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के गांदो का रहने वाला है. वहीं मृतक महिला और बच्ची कठिकुण्ड प्रखंड दुमका की रहने वाली थी.
नशे की हालत में महिला को फुसलाया
10 फरवरी को मृतक महिला अपनी बच्ची के साथ दुमका बाजार से सामान खरीदने आई थी. इसी बीच मृतक महिला ने एटीएम से रुपये भी निकाले थे. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा, मृतका के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम, झोला, मृतका के 5200 रुपये और मोबाइल बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी 10 फरवरी की रात नगर थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक के पास थोड़ा नशे की हालत में बैठी एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ अकेला देखकर बहला फुसला कर अपने साथ लेकर गया. सिंधिया चौक के कुछ ही दुरी में स्थित इंस्पेक्टर ऑफिस के रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.
हत्या के बाद शव फेंककर भागा था बदमाश
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना के जानकारी बाहर ना जाए जिस कारण आरोपी ने मृतिका की बच्ची को भी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने महिला के झोला में रखे कागजात को फाड़ कर कचरे में फेंक दिया और 5200 रुपया निकालकर भाग गया. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.