मेले में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY), राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), मुख्यमंत्री युवा संबल योजना (MMYSY), आरएसएलडीसी ‘सक्षम’, आरसेटी (RSETI) तथा निर्माण श्रमिकों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ा जाएगा.
ऋण, सब्सिडी एवं उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेले में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (VYUPY), डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना (BRUPY) और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण, सब्सिडी एवं अन्य वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
नियोजकों और युवाओं के लिए ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा
मेले में निजी क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी जाएगी. चयन प्रक्रिया के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही चयन एवं ऑफर लेटर प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था रहेगी. नियोजकों के लिए EEMS 2.0 – जॉब फेयर के अंतर्गत पंजीकरण की सुविधा विभागीय पोर्टल https://rajemployment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. साथ ही जॉब सीकर (Job Seeker) पंजीकरण भी लाइव है, जिसके लिए ऊपर दिए गए पोर्टल के साथ-साथ क्यूआर कोड के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
व्यापक जनसुविधाओं के साथ होगा आयोजन
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले में आने वाले युवाओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, वाई-फाई, टेंट एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए गए हैं.
युवा संबल मेला–2026 राज्य सरकार की उस दूरदर्शी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से युवाओं को कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. यह मेला युवाओं के लिए न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता के माध्यम से सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करेगा. जिला प्रशासन ने जिले के समस्त युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवा संबल मेला–2026 में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.