Last Updated:
Jodhpur Railway News : उत्तर पश्चिम रेलवे की नई समय सारणी के तहत जोधपुर मंडल की दो साप्ताहिक ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में बदलाव किया गया है. जोधपुर–कामाख्या और बेंगलुरु–जोधपुर ट्रेनों के टर्मिनल बदलने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे यात्रा आसान होगी और लंबी दूरी के यात्रियों का समय भी बचेगा.
जोधपुर : रेलवे द्वारा 1 जनवरी से लागू की गई नई समय सारणी के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे की दो साप्ताहिक ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशनों में परिवर्तन किया गया है. जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 15623/15624 जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन भगत की कोठी तक विस्तारित किया गया है. वहीं ट्रेन संख्या 16534/16533 बेंगलुरु सिटी-भगत की कोठी-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन अब जोधपुर कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि नई समय सारणी के अनुसार टर्मिनल परिवर्तन के पश्चात ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से सायं 4.30 बजे प्रस्थान कर 4.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी तथा 4.50 बजे कामाख्या के लिए रवाना होगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को सायं 7.40 बजे जोधपुर आगमन के पश्चात 7.50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.
बेंगलुरु-जोधपुर रूट में बदलाव
इसी तरह ट्रेन संख्या 16534 बेंगलुरु सिटी-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1.38 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी तथा 1.40 बजे प्रस्थान कर 1.50 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरु सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से प्रातः 6.15 बजे रवाना होकर 6.21 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी तथा 6.23 बजे प्रस्थान करेगी.
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
टर्मिनल स्टेशनों में किए गए इस परिवर्तन से जोधपुर और भगत की कोठी क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी. अब यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा या स्टेशन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी. खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी.
बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में कदम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और परिचालन सुधार को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जोधपुर से कामाख्या और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा. रेलवे भविष्य में भी समय सारणी और सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा .
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.