Jodhpur Local News : जोधपुर के हेरिटेज वार्ड 64 में उम्मेद चौक के पास अवैध कचरा डंपिंग स्थल को वेस्ट टू यूज थीम पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट में बदल दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली. नगर निगम के सहयोग से इस स्थान को नया रूप देने की पहल की गई और वेस्ट टू यूज थीम पर इसे विकसित करने का निर्णय लिया गया.
निवर्तमान पार्षद राजेश सिंह कच्छवाह ने बताया कि उक्त स्थान पर रात के समय लोग घरों का कूड़ा-कचरा और निर्माण मलबा डाल जाते थे. कई बार समझाइश देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ और गंदगी व बदबू से आमजन परेशान रहते थे. ऐसे में नगर निगम के सहयोग से इस स्थान को नया रूप देने की पहल की गई और वेस्ट टू यूज थीम पर इसे विकसित करने का निर्णय लिया गया.
वेस्ट टू यूज थीम से नया रूप
सेल्फी पॉइंट के निर्माण में अनुपयोगी टायर, छोटे-बड़े डिब्बों और अन्य वेस्ट मटीरियल का रचनात्मक उपयोग किया गया. आकर्षक पेंटिंग और रंग संयोजन से इसे सजाया गया है, जिससे यह स्थान अब स्वच्छ और मनमोहक नजर आता है. उद्घाटन के अवसर पर युवाओं और स्थानीय लोगों ने यहां सेल्फी लेकर इस पहल का स्वागत किया. साथ ही सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की शपथ भी दिलाई गई. यह पहल न केवल सौंदर्यीकरण का उदाहरण है बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है.
जनसहभागिता का संदेश
यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि जनभागीदारी का भी सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है. क्षेत्रवासियों ने इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए आसपास गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.