India vs Pakistan T20 World Cup Highlights: टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद जोधपुर में उत्सव का माहौल बन गया. मैच खत्म होते ही क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी के साथ खुशी जाहिर की. शहर में ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा. संयोग से महाशिवरात्रि का पर्व भी होने के कारण ‘बम-बम भोले’ के जयकारों ने जश्न को और खास बना दिया. युवाओं ने तिरंगा लहराया, ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए जीत का उत्सव मनाया. कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और देर रात तक जश्न चलता रहा. जोधपुर में देशभक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला.
दलपत सिंह ने कहा कि शुरुआत में अभिषेक के जल्दी आउट होने से थोड़ी घबराहट जरूर हुई थी और लगा कि मैच कहीं हाथ से न निकल जाए, लेकिन ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाल लिया. इसके बाद बाकी बल्लेबाजों ने भी जिम्मेदारी से रन बनाए और बड़ा स्कोर खड़ा किया. गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पूरी तरह करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का उपवास होने के बावजूद हम लगातार मैच देखते रहे जीत के बाद पूरे इलाके में पटाखे फूटे और जश्न का माहौल बन गया.
यह जीत किसी आशीर्वाद से कम नहीं
नुकुल अवस्थी ने बताया आज के मैच में जिस तरह भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ रहा.खासकर जिस आत्मविश्वास के साथ रन बनाए, उससे मैच की नींव मजबूत हो गई.गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दबाव में रखा. हमें सुबह से ही भरोसा था कि आज भारत जीतेगा. महाशिवरात्रि के पावन दिन पर यह जीत किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. जीत के बाद जो माहौल बना है, वह सच में गर्व और खुशी से भर देने वाला है.
हम लंबे समय तक याद रखेंगे
पंकज ने बताया कि सुबह से ही हम सब टीवी के सामने बैठ गए थे. महाशिवरात्रि का पर्व और ऊपर से भारत-पाकिस्तान का मैच, उत्साह दोगुना हो गया था। भारतीय टीम ने जिस जज्बे के साथ खेला, वह देखने लायक था. हर चौके-छक्के पर तालियां गूंज रही थीं और जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, खुशी का ठिकाना नहीं रहा.यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि ऐतिहासिक पल है जिसे हम लंबे समय तक याद रखेंगे.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.