Bihar Doctor Vacancy: बिहार में नौकरी का शानदार मौका है. MBBS क्वालिफाई युवाओं के लिए जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकली है. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान से स्वास्थ्य विभाग में 1445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए हैं. इससे महिला डॉक्टरों को भी बड़ी संख्या में मौका मिलेगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास MBBS की डिग्री हो. यह डिग्री राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद या राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है. अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल है. महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है. पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल है. दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा 42 साल है. दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है. उम्र की गणना 7 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.
कैसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर रेजिडेंट पद पर चयन होने पर 65000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.