Aaditya Pandey IAS Story: झारखंड कैडर के आईएएस अफसर आदित्य पांडे की यूपीएससी स्टोरी बहुत चर्चित है. आईआईटी से बीटेक के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के चौथे अटेंप्ट में सफलता हासिल की थी. आदित्य पांडे ने ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि आईएएस बनकर लौटूंगा.
10वीं में हुआ पहला प्यार
आईएएस आदित्य पांडे बिहार के रहने वाले हैं. उनकी 3 बड़ी बहनें हैं. लाड-प्यार में पालन-पोषण होने से बचपन में वह काफी शैतान थे. उनके शिक्षक अक्सर उनकी शिकायतें लेकर घर आ जाते थे. तभी उनकी एक बहन शादी के बाद गुजरात के जामनगर शिफ्ट हो गई. आदित्य को भी उनके साथ भेज दिया गया. वहां उन्होंने 8वीं और 9वीं में शानदार मार्क्स स्कोर किए. फिर 10वीं में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के चलते उनका दिल टूट गया. इस चक्कर में उनका रिजल्ट बिगड़ गया.
बीटेक के बाद किया एमबीए
10वीं रिजल्ट बिगड़ने के बाद उनके पिता ने उन्हें वापस बुला लिया था. फिर 12वीं के बाद पिता के कहने पर उन्होंने बीटेक में दाखिला लिया. बीटेक के पहले सेमेस्टर में उनके मार्क्स सही थे, फिर दूसरे सेमेस्टर में उनका ब्रेकअप हो गया. इससे उनका दिल इतना टूटा कि उन्होंने गर्लफ्रेंड को चैलेंज कर दिया- आईएएस बनकर दिखाऊंगा. बीटेक के बाद वह कैट परीक्षा की तैयारी में जुट गए. फिर कैट रिजल्ट के आधार पर आईआईटी रुड़की के एमबीए कोर्स में एडमिशन मिल गया.
इंतकाम के सफर से तय की यूपीएससी की मंजिल
आदित्य पांडे के पास प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के बेहतरीन ऑप्शन थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. लेकिन UPSC की डगर आसान नहीं थी. इस परीक्षा में 3 बार फेल होने के बाद 2022 के चौथे प्रयास में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल कर आदित्य पांडे आईएएस अफसर बन गए. यह जीत केवल सरकारी नौकरी पाने की नहीं थी, बल्कि उस अपमान और दर्द का जवाब थी, जो उन्होंने सालों तक झेला था.
आईएएस आदित्य पांडे फिलहाल झारखंड कैडर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.आदित्य पांडेय अक्सर युवाओं को सलाह देते हैं ब्रेकअप दर्दनाक हो सकता है, लेकिन यह खुद को तराशने का मौका भी देता है.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.