हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां के सुरेंद्र के परिवार की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें सूचना मिली कि 9 बेटियों के बाद बेटे ने जन्म लिया है. नागरिक अस्पताल में करीब चार बजे गर्भवती रीतू पहुंची. रीतू को पहले से नौ बेटियां हैं. ऐसे में सभी भगवान से दुआ कर रहे थे कि इस बार बेटा हो ताकि 9 बेटियों को भाई मिले.
पिता ने कहा- जब भी बेटी होती तो लोग…
पिता सुरेंद्र ने कहा कि भगवान की कृपा से 9 लड़कियों के बाद बेटा हुआ है. जब भी बेटी होती तो सब कहते थे भगवान बेटा दे इसको. भगवान की कृपा से बेटा हुआ है, जिससे सभी को खुशी हुई है. जिस तरह से बेटियों के बाद बेटा मेरे को दिया है, बेटियों को भाई मिल गया. दो लड़कियों की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी. सबसे छोटी बेटी की उम्र 3 साल की है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 21 साल की है. कल्पना, आरती, भारती, खुशी, मानसू, रजनी, रजीव, काफी, माफी बेटियों के नाम है. सभी की दुआ से बेटा हुआ है.
मां ने कहा- नौ बेटियों के बाद भगवान ने दिया बेटा
मां रीतू ने कहा कि भगवान ने नौ बेटियों के बाद बेटा दिया है. 23 साल शादी को हो चुके हैं. मौसी वीना ने बताया कि बेटा होने पर मौसी, मामा सभी को खुशी हुई है. बहुत खुशी है. कल्पना ने कहा कि बहुत खुश है कि 22 साल के बाद हमारे घर में छोटा बाबू आया है. बहुत खुश है, जिसको बयां नहीं कर सकते हैं. मेरे चाची के बेटा हुआ है. बुआ वीना ने कहा कि आज सारी दुनिया की खुशी हमें मिल गई है. 9 बेटियों के बाद बेटा हुआ है. मेरे ताऊ के तीन बेटे थे. बड़ा भाई गुजर चुका है जिसके तीन बेटी है. उसके भी कोई बेटा नहीं है। अब 12 बेटियों को भाई मिल गया है. सगी बहने 9 हैं, 3 ताऊ के बेटी है. हमारा राम ने दिलखुश कर दिया है. इसलिए नाम दिलखुश रखेंगे.
पिता ने जताई खुशी
प्रवीण ने कहा कि डिलिवरी सही हुई है. 9 बेटियों के बाद बेटा हुआ है. इतनी खुशी हुई कि मेरे से खड़ा नहीं हुआ जा सका. डिलिवरी के समय सोनिया, अमरजीत, मुकेश थी सरकारी अस्पताल में बेटा हुआ है. पहले भी रीतू को बेटी सरकारी अस्पताल में हुआ. एक बार बीपी बढ़ गया था. लेकिन बाद में नार्मल हो गया। पूरा परिवार खुश है. भगवान सबकी इस तरह से सुने.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.