हरियाणा के जींद में सरपंचों की महापंचायत में बड़ा फैसला, सिंगर मासूम शर्मा को 3 दिन में माफी न मांगने पर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी. रणबीर समैन ने चेतावनी दी. हाल ही में एक कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने एक सरपंच से अभद्र व्यवहार किया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे हरियाणा में सरपंचों में रोष फैल गया था.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे हरियाणा में सरपंचों में रोष फैल गया था.सरपंचों ने मासूम शर्मा को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है. यदि अगले 3 दिनों के अंदर मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से जींद के सरपंचों और पंचायतों का अपमान करने के लिए माफी नहीं मांगते, तो सभी सरपंच अपने-अपने गांवों में मासूम शर्मा के किसी भी कार्यक्रम को अनुमति नहीं देंगे. उनका बहिष्कार किया जाएगा और राज्य स्तर पर उनके शो रोकने की कार्रवाई की जाएगी.
महापंचायत में मौजूद हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैन ने कहा, “मासूम शर्मा अपने आप को लखमी चंद के बराबर मानता है. मासूम शर्मा के भाई ने गांव में जाकर माफी मांगी है, लेकिन इस मामले में मासूम शर्मा के भाई का कोई दोष नहीं है. अपमान मासूम शर्मा ने किया है, इसलिए उन्हें खुद सार्वजनिक जनप्रतिनिधि के सामने माफी मांगनी होगी.”यह विवाद जींद के एक निजी कार्यक्रम में शुरू हुआ, जहां मासूम शर्मा ने स्टेज पर पूर्व सरपंच को नीचे उतरने को कहा और “70 सरपंच हांडै” जैसी टिप्पणी की, जिसे सरपंचों ने अपमानजनक माना.
मासूम शर्मा ने बाद में सफाई दी कि यह हरियाणवी कहावत है और यदि किसी को ठेस पहुंची तो शब्द वापस लेते हैं, लेकिन सरपंच एसोसिएशन इससे संतुष्ट नहीं हुआ.अब देखना यह है कि मासूम शर्मा इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, अन्यथा हरियाणा के गांवों में उनके कार्यक्रमों पर सख्ती बढ़ सकती है.
सियासत भी होने लगी, मंत्री और विधायक भी बोले
उधर, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि अगर वह इस तरह की टिप्पणी सरपंचों पर और नेताओं पर कर रहे हैं तो वह एक बार खुद चुनाव लड़कर देख ले पता चल जाएगा. कलाकार अपनी मेहनत से बनता है और नेताओं को भी लोकतंत्र में जनता चुनने का काम करती है, सबकी अपनी अहमियत है. बयान देने से पहले सबको चीजों को देखना चाहिए. कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि मासूम शर्मा ने जो बयान दिया वह किस संदर्भ में दिया, उसे देखना चाहिए.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.