चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की धमकी मिली है सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और दोनों स्कूलों में तुरंत टीम पहुंच गई। पुलिस ने एहतियातन स्कूल परिसर को खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की गई। स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पहले भी 30 स्कूलों को मिल चुकी है धमकी इससे पहले भी चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उस समय भी स्कूलों को खाली करवाकर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। शहर में केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि हाईकोर्ट को भी तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा चंडीगढ़ जिला अदालत (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) को भी तीन बार धमकी दी जा चुकी है। हालांकि हर बार जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम भी मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.