बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने ऐसे दौर में शिक्षक आंदोलन को दिशा दी, जब शिक्षकों की सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा दोनों ही चुनौतियों से घिरी थी. केंद्रीय वेतनमान से लेकर शिक्षकों को मान-सम्मान दिलाने तक, कई ऐतिहासिक उपलब्धियां उनके नेतृत्व से जुड़ी रही.
106 वर्ष तक सक्रिय सार्वजनिक जीवन जीने वाले शर्मा केवल एक संगठन के अध्यक्ष नहीं थे, बल्कि वे बिहार के लाखों शिक्षकों की सामूहिक चेतना, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक थे. उनके निधन की खबर फैलते ही राज्यभर के शिक्षकों, शुभचिंतकों और शिक्षा से जुड़े संगठनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया. ब्रजनंदन शर्मा का जीवन शिक्षक अधिकारों के लिए सतत संघर्ष की मिसाल रहा.
उन्होंने ऐसे दौर में शिक्षक आंदोलन को दिशा दी, जब शिक्षकों की सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा दोनों ही चुनौतियों से घिरी थी. केंद्रीय वेतनमान से लेकर शिक्षकों को मान-सम्मान दिलाने तक, कई ऐतिहासिक उपलब्धियां उनके नेतृत्व से जुड़ी रही. यह उनकी ही संगठनात्मक क्षमता थी कि उनके एक आह्वान पर शिक्षक आंदोलन “करो या मरो” की तर्ज पर खड़ा हो जाता था और सरकार को संवाद के लिए मजबूर होना पड़ता था.
ब्रजनंदन शर्मा के पोते हैं विधायक
आंदोलन की घोषणा मात्र से सत्ता के गलियारों में हलचल मच जाना, उनके प्रभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण था. बृजनंदन शर्मा के बेटे पूर्व सांसद अरुण कुमार और पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने उनके जीवन को याद करते हुए बताया कि उनके कार्य कुशलता ही थी कि पिछले 70 साल से वे शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने हुए थे. बृजनंदन शर्मा के परिवार में उनके बेटों के अलावा अतरी विधायक और घोसी विधायक पोते भी शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षक नेता ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम नेता अनिल सिंह के सरकारी आवास 15 हार्डिंग रोड पर अंतिम सांस ली. उनके निधन पर हम नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे संतोष सुमन ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक नेता की मौत समाज के लिए बड़ी क्षति है. इसकी भरपाई निकट करना असंभव है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.