New year celebration: आगे चल रहे बच्चे ने हाथ में घईला में प्रज्ज्वलित अग्नि देव थाम रखी थी, ठीक उसी तरह जैसे किसी वास्तविक शव यात्रा में होता है. नारेबाज़ी के साथ यह यात्रा जब NH-80 पर आगे बढ़ी तो मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी और कौतुहल का माहौल बन गया.
बरियारपुर थाना क्षेत्र में सामने आया मामला
दरअसल मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-80 पर बच्चों ने वर्ष 2025 की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पूरे रीति रिवाज़ के साथ उसे श्मशान तक पहुंचाकर अंतिम विदाई दी. यह दृश्य जिसने भी देखा, वह कुछ पल के लिए ठिठक गया. एक साल की अर्थी, चार कंधों पर उठी हुई, आगे-आगे -राम नाम सत्य है- के नारे और पीछे चलती एक अनोखी सोच, जिसने इस विदाई को यादगार बना दिया. इस अनोखी शव यात्रा की शुरुआत बच्चों द्वारा दिसंबर माह की प्रतीकात्मक अर्थी तैयार करने से हुई. सफेद कपड़े में लिपटी वर्ष 2025 की अर्थी को चार बच्चों ने कंधा दिया.
सभी परंपराओं का रखा था ध्यान
आगे चल रहे बच्चे ने हाथ में घईला में प्रज्ज्वलित अग्नि देव थाम रखी थी, ठीक उसी तरह जैसे किसी वास्तविक शव यात्रा में होता है. नारेबाज़ी के साथ यह यात्रा जब NH-80 पर आगे बढ़ी तो मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी और कौतुहल का माहौल बन गया. राहगीर, वाहन चालक और यहां तक कि गुजरती पुलिस गाड़ी भी रुक गई. कुछ देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है.
जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि यह किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि बीते साल 2025 की प्रतीकात्मक अर्थी है, माहौल की गंभीरता अचानक ठहाकों में बदल गई. लोग मुस्कुराते हुए बच्चों की इस कल्पनाशील पहल की तारीफ करते नजर आए. कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद भी किया.
पूरे विधि विधान से किया दाह संस्कार
शव यात्रा के बाद बच्चों ने पूरे विधि विधान के साथ वर्ष 2025 का दाह संस्कार किया और फिर तालियों, हंसी और उत्साह के साथ नए साल 2026 का स्वागत किया. यह दृश्य सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था. इस दौरान बच्चों ने सभी विधि विधान का भी ध्यान रखा और पूरे कायदे के साथ साल 2025 का अंतिम संस्कार किया. इस दौरान बच्चे रो भी रहे थे. उन्होंने बताया कि यह साल अब दुबारा लौट कर नहीं आएगा इसलिए हम सबने इस साल को विदाई दी है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.