वेलेंटाइन डे के मौके पर जमशेदपुर के बाजारों में एक खास तोहफा लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसका नाम कश्मीर झुमका है. इस झुमका का कीमत 150 रुपये है.
साकची, बिस्टुपुर और आसपास के मार्केट में इन दिनों दुकानों पर लड़कों की भीड़ कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है. वजह साफ है — कम कीमत में शानदार और दिल छू लेने वाला गिफ्ट. दुकानदार मेहताब बताते हैं कि लंबे और खूबसूरत डिजाइन वाले ये कश्मीरी झुमके मात्र ₹150 की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं. खास बात यह है कि देखने में ये बिल्कुल महंगे ज्वेलरी जैसे लगते हैं और पहनने के बाद चेहरे की खूबसूरती को और निखार देते हैं.
कश्मीरी झुमके कीमत मात्र 150 रुपये
मेहताब के मुताबिक, इन झुमकों की खास बनावट कश्मीर की पारंपरिक शैली से प्रेरित है, जहां महिलाएं ऐसे लंबे झुमके पहनती हैं. जमशेदपुर की लड़कियां भी इन्हें खूब पसंद कर रही हैं। कई कॉलेज स्टूडेंट्स और कपल्स इन्हें वेलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर खरीद रहे हैं. उनका कहना है कि फूल तो एक दिन में मुरझा जाता है, लेकिन ये झुमके लंबे समय तक याद दिलाते रहेंगे. किसी ने दिल से गिफ्ट दिया था.सिर्फ कश्मीरी झुमके ही नहीं, बल्कि ऑक्सिडाइज्ड, कुंदन और अमेरिकन डायमंड डिजाइन के झुमके भी इसी पैटर्न में आए हैं, जो इस बार ट्रेंड में हैं. खासकर रेड, ब्लैक और सिल्वर आउटफिट के साथ ये बेहद आकर्षक लगते हैं. कई लड़कियों का कहना है कि सिंपल ड्रेस के साथ भी ये झुमके पूरा लुक बदल देते हैं.
झुमके कीमत रहेगी बरकरार
अगर आप भी इस वेलेंटाइन अपने पार्टनर को कुछ अलग देना चाहते हैं तो ये एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है — कम बजट और पूरा रोमांस. इसकी देखभाल भी आसान है. इस्तेमाल के बाद इसे साफ करके प्लास्टिक पैक या डिब्बे में रख दें, इससे इसकी चमक बरकरार रहती है और लंबे समय तक नया जैसा दिखता है.यानी इस बार जमशेदपुर में प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं, बस एक जोड़ी खूबसूरत झुमके और मुस्कान अपने आप मिल जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.