Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में SHO जगदीश प्रसाद ने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवा दी. झूला टूटने के बाद उसमें फंसे लोगों को बचाने के दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए. रिटायरमेंट से महज एक महीने पहले हुए इस हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है. परिजनों ने मेला प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद
जगदीश प्रसाद मथुरा के देंगरा गांव के निवासी थे, जगदीश प्रसाद का जन्म 5 मार्च 1968 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था. उन्हें 31 जनवरी 2026 को पलवल पुलिस लाइन से सूरजकुंड मेले की सुरक्षा ड्यूटी पर भेजा गया था. पुलिस विभाग में उन्हें अपनी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के लिए जाना जाता था. ये ही नही वो 31 मार्च को रिटायर भी होने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया, जगदीश प्रसाद के एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके बेटे और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है. पुलिस विभाग ने अपने वीरकर्म के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों और सहकर्मियों ने कहा कि जगदीश प्रसाद एक जिम्मेदार और निष्ठावान अधिकारी थे, जिन्होंने हमेशा अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा.
मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों ने मेला प्राधिकरण पर लगाए गंभीर आरोप
सूरजकुंड मेले में हुए हादसे को लेकर मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों ने मेला प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि मेला प्राधिकरण की घोर लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि यदि झूले की समय पर तकनीकी जांच की गई होती और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह दर्दनाक घटना नहीं होती. उन्होंने मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं. इस बीच विभागीय नीति के तहत मृतक इंस्पेक्टर के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा परिवार को अन्य सभी विभागीय लाभ, जैसे पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और बीमा संबंधी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.