जमशेदपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित घाटशिला छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत जगह है. सुबर्णरेखा नदी के किनारे बसा यह इलाका हरियाली, पहाड़ियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां लोग पिकनिक मनाने, सुबह-शाम नदी किनारे टहलने और सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं
भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार काम के दबाव के बीच अगर दो दिन की छुट्टी मिल जाए, तो मन करता है कहीं शांत और खूबसूरत जगह पर निकल जाया जाए. जमशेदपुर के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि शहर से करीब 200 किलोमीटर के दायरे में कई ऐसी पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो कम समय में घूमने-फिरने और तरोताजा होने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं. इन जगहों तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

जमशेदपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित घाटशिला छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत जगह है. सुबर्णरेखा नदी के किनारे बसा यह इलाका हरियाली, पहाड़ियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां लोग पिकनिक मनाने, सुबह-शाम नदी किनारे टहलने और सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं. दो दिन की छुट्टी में परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए घाटशिला एक बेहतरीन विकल्प है.

अगर पहाड़, ठंडी हवा और शानदार नजारे पसंद हैं, तो नेतरहाट से बेहतर कुछ नहीं. जमशेदपुर से लगभग 190 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन ‘क्वीन ऑफ छोटानागपुर’ कहलाता है. यहां का सनराइज और सनसेट पॉइंट, घने जंगल और शांत वातावरण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है. दो दिन में यहां की मुख्य जगहें आसानी से घूमा जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्राइविंग और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पाटरतू वैली किसी जन्नत से कम नहीं. घुमावदार पहाड़ी सड़कें, नीचे फैली झील और चारों ओर हरियाली—यह जगह युवाओं में खासा लोकप्रिय है. वीकेंड पर यहां की यात्रा एक यादगार अनुभव बन जाती है.

समुद्र प्रेमियों के लिए ओडिशा का चंडीपुर बीच एक अनोखी जगह है, जो जमशेदपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां समुद्र का पानी कुछ समय के लिए पीछे हट जाता है, जिससे लोग समुद्र के बीच तक पैदल चल सकते हैं. यह अनुभव बच्चों और बड़ों—दोनों को रोमांच से भर देता है.

प्रकृति और झरनों के शौकीनों के लिए हिरनी फॉल्स भी एक अच्छा विकल्प है. घने जंगलों के बीच गिरता यह झरना खासकर मानसून और सर्दियों में बेहद आकर्षक नजर आता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.