Jamshedpur News: जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के बीचो-बीच स्थित है. साकची गोल चक्कर से इसकी दूरी मात्र लगभग 2 किलोमीटर है. शहर के इतने नजदीक होने के बावजूद यह पार्क शांति, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है.
जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के बीचो-बीच स्थित है. साकची गोल चक्कर से इसकी दूरी मात्र लगभग 2 किलोमीटर है. शहर के इतने नजदीक होने के बावजूद यह पार्क शांति, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. यहां सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं है. बल्कि झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ ओडिशा, वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं.
200 एकड़ में फैला विशाल पार्क
करीब 200 एकड़ में फैला विशाल पार्क हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर देता है. यहां खुले-खुले लॉन, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां, चौड़ी पगडंडियां और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, जहां लोग आराम से बैठकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. बच्चों के खेलने के लिए खुली जगह और सुरक्षित माहौल इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है. शाम होते ही जुबली पार्क की खूबसूरती और भी निखर जाती है. जैसे ही अंधेरा होने लगता है, पार्क में लगे फाउंटेन रोशनी के साथ चालू हो जाते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं. रंगीन लाइट्स और पानी की फुहारें पार्क को एक अलग ही रूप दे देती हैं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. यही वजह है कि शाम के समय यहां लोगों की भीड़ और बढ़ जाती है.
यहां लोग आते है पिकनिक मनाने
पिकनिक के लिहाज से जुबली पार्क की एक और बड़ी खासियत यह है कि पिकनिक के समय पार्क परिसर में वाहनों का प्रवेश बंद रहता है. इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिना किसी डर के आराम से घूम सकते हैं और पूरा आनंद ले सकते हैं. साफ-सफाई और सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाता है.अगर आप जमशेदपुर के बाहर से इस शहर में घूमने या पिकनिक मनाने आ रहे हैं. जुबली पार्क आपकी सूची में जरूर होना चाहिए. शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण यहां पहुंचना बेहद आसान है. कुल मिलाकर, जुबली पार्क न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों के लिए सर्दियों में वन भोज का सबसे बड़ा और पसंदीदा हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां आकर हर कोई यादगार पल बिता सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.