जालंधर के सोढल फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी 33 वर्षीय शिव भल्ला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फाटक के पास मौजूद डिंपल नामक एक चश्मदीद ने बताया कि ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद था। मृतक अपनी बाइक पर आया और उसे एक तरफ खड़ा कर दिया। जैसे ही ट्रेन करीब आई, वह रेलवे ट्रैक पर लेट गया और अपना फोन फेंक दिया। इसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई को फोन किया था मृतक के भाई सौरव बेरी ने बताया कि वह शिव के साथ बैठा था। बाद में वह खाना खाने घर गया। सौरव के अनुसार, शिव ने उसे फोन करके कहा था कि उसे कुछ हो जाना है। खाना खाने के दौरान ही सौरव को सूचना मिली कि शिव ट्रेन की चपेट में आ गया है। परिजनों का कहना है कि शिव को घर की ओर से कोई परेशानी नहीं थी। अन्य परिजनों ने बताया कि उन्हें लगा था कि शिव गौशाला गया हुआ है, लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.