जालंधर शहर के लतीफपुरा में माहौल 3 साल बाद फिर तनावपूर्ण बन गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे ही पुलिस बल यहां से कब्जाधारियों को उठाने के लिए पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद टैंट में रह रहे कब्जाधारियों को उठाने का पुलिस प्रयास कर रही है। बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के आस पास वैरिकेडिंग कर दी है। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। 9 दिसंबर 2022 को हटाए थे कब्जे
जालंधर पुलिस ने 9 दिसंर 2022 को भारी पुलिस फोर्स के साथ सारे इलाके को सील कर दिया गया था। तब भी सुबह ही प्रशासन की टीम इलाके में बने अवैध घरों को गिराने के लिए पहुंची थी। इसके बाद लोग उनके साथ उलझ गए थे।लोगों का कहना था कि वह अपने घर खाली नहीं करेंगे बेशक उनके ऊपर से मशीनें गुजार दी जाएं। लतीफपुरा के लोगों के समर्थन में किसान संगठनों सहित कई राजनीतिक दल समर्थन में आए थे। किसानों की भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बहसबाजी हुई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.