फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है । जो जलालाबाद हल्के के गांव महालम की बताई जा रही है । जिसमें जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आंवला की गाड़ियों का काफिला जैसे गांव में पहुंचता है । इस दौरान आगे से अपने लोगों के साथ इकट्ठे हुए कांग्रेस के ब्लॉक जलालाबाद के प्रधान छिंदर सिंह द्वारा उन्हें रोक लिया जाता है । जिसके बाद मिला गरमाया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जाते हैं । मौके का वीडियो बनाया गया है । जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है । जो अब जलालाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
पूर्व विधायक पर लगाया आरोप दरअसल ब्लॉक प्रधान छिंदर सिंह महलम का आरोप है कि पूर्व विधायक रमिंदर आंवला आज अपने लोगों के साथ उनके गांव में पहुंचे है । और उन लोगों को पार्टी में शामिल करना चाहते है जिनकी सरकार कभी गई ही नहीं । लोगों को पार्टी में शामिल करने पर बवाल छिंदर सिंह का आरोप है कि उक्त लोग अकालीदल सरकार के दौरान अकालीदल में, कांग्रेस की सरकार के दौरान कांग्रेस में और अब आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान आप में है । लेकिन रमिंदर सिंह आंवला उक्त लोगों को कांग्रेस में शामिल करना चाहता है जिसे शामिल नहीं होने दिया जाएगा । बागियों की पार्टी में नहीं जगह उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले चार वर्षों से सभी सरकारों में रह रहे है । उन्हें वह शामिल नहीं होने देंगे । बाकी गांव के किसी भी व्यक्ति को रमिंदर आंवला पार्टी में शामिल करें उन्हें कोई एतराज नहीं । लेकिन जिन लोगों ने उनपर तशदद की इनपर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए आज उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने नहीं दिया जाएगा । कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा मामला उन्होंने कहा वह खुद इन लोगों की वीडियो और फोटो रमिंदर आंवला को भेज चुके है । यहां तक कि पंचायत समिति जिला परिषद चुनाव में भी उक्त लोगों ने आप पार्टी का साथ दिया है । उन्होंने कहा कि आंवला के हल्के में किए जाने वाले प्रोग्रामों का वह विरोध करेंगे । और ये मामला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा । रमिंदर आंवला का बयान इधर वीडियो में रमिंदर आंवला भी ये कहते हुए नजर आए वह किसी के बंधे हुए नहीं है । वह सबके पास जाएंगे । वह पहले भी आपके साथ थे आज भी आपके साथ है । सभी ने वोट डालने होते है इसलिए उन्हें सबके पास जाना पड़ता है । पहल हमेशा छिंदर सिंह की रही है ओर आगे भी रहेगी । दोनों पक्षों में हुए इस विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके की सियासत गर्मा गई है ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.