फाजिल्का जिले में जलालाबाद हलके के गांव बल्लूआना में शुक्रवार को गांव के लोग एकत्र हुए। जिन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि अब गांव में नशा बिकने नहीं दिया जाएगा। आरोप लगाए जा रहे हैं कि गांव में न सिर्फ नशा, बल्कि जुआ, सट्टा भी खूब चल रहा है। जिसका विरोध किया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्ष के भीतर कई युवा नशे की भेंट चढ़ चुके हैं, लेकिन अब यह सब बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी उन्होंने सवाल खड़े करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत की महिला सरपंच के पति अनिल कुमार, पूर्व सरपंच तिलक राज व अन्य ने बताया कि उनके गांव में हेरोइन बेची जा रही है, जुआ और चोरी की घटनाएं हो रही है। नशे के सेवन से पिछले डेढ़ वर्ष में करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार और प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सार नहीं ली। चार दिन पहले हुई युवक की मौत उन्होंने कहा कि चार दिन पहले हो गगन नामक युवक नशे की भेंट चढ़ गया। और कल ही नौजवान की अंतिम अरदास हुई है। जिसके बाद सभी गांव के लोग एक मंच पर एकत्र हुए है। उन्होंने आरोप लगाए कि गांव में कई घर नशा बेच रहे हैं और खरीदने वाले युवाओं की लाइनें लगी रहती है, लेकिन अब ये सब बर्दाश्त नहीं होगा। गांव बलुआना के सरपंच ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में नशा बढ़ रहा है। यही वजह 9 नौजवान नशे की भेंट चढ़ चुके है। कई युवा नशे के आदी हो चुके हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत स्तर पर फैसला लिया गया है कि गांव में किसे ने भी नशा बेचा तो अपना हिसाब लगा ले। हालांकि गांव के लोगों ने पुलिस को कई बार शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । इसलिए अब गांव के लोग अपने स्तर पर इस पर काबू पाएंगे। गांव में हुल्लड़बाजी, नशा, जुआ और चोरी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी। सभी मिलकर इसका डटकर विरोध करेंगे। एसएचओ बोले- शिकायत मिली, होगी कार्रवाई उधर, जलालाबाद सिटी थाना के पुलिस अधिकारी गुरदेव सिंह का कहना है कि गांव के लोगों ने उन्हें लिखित में शिकायत दी है। जिस पर जांच कर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.