President Murmu LCH Prachand Flight Jaisalmer: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर में स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में ऐतिहासिक उड़ान भरेंगी. सुबह 10:10 बजे शुरू होने वाली यह सॉर्टी 25 मिनट की होगी, जिसके बाद वह वायुशक्ति-2026 अभ्यास में शामिल होंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रचंड में उड़ान
राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के साथ शुरू होगा, जहाँ एयर चीफ मार्शल उनकी अगवानी करेंगे. अतिथि लाउंज में सॉर्टी (Sortie) ब्रीफिंग के बाद, वह गोल्फ कार्ट के जरिए सीधे LCH टारमैक तक पहुंचेंगी. उड़ान से पहले प्री-फ्लाइट फोटोग्राफी होगी. सुबह 9:42 बजे राष्ट्रपति कॉकपिट में प्रवेश करेंगी, जहाँ वह हेलमेट और ग्लव्स के साथ पूरी तैयारी (Kitting up) में नजर आएंगी. 9:50 बजे इंजन स्टार्ट और टैक्सी प्रक्रिया शुरू होगी और ठीक 10:10 बजे ‘प्रचंड’ आसमान की ओर गर्जना करेगा. यह उड़ान लगभग 25 मिनट की होगी, जिसके दौरान राष्ट्रपति सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी.
आसमान से देश को लाइव संदेश
उड़ान के दौरान एक विशेष क्षण तब आएगा जब राष्ट्रपति मुर्मू का लाइव रेडियो-टेलीफोनी (R/T) संदेश प्रसारित किया जाएगा. यह संदेश न केवल ड्यूटी पर तैनात सैनिकों के लिए होगा, बल्कि पूरे देश में ब्रॉडकास्ट किया जाएगा, जो राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगा. दो हेलीकॉप्टर एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे, जिसमें दूसरे LCH में वायुसेना प्रमुख खुद मौजूद रहेंगे. 10:35 बजे सुरक्षित लैंडिंग के बाद, राष्ट्रपति एयरक्रू और ग्राउंड क्रू के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगी और इस ऐतिहासिक पल की स्मृतियों को विजिटर्स बुक में दर्ज करेंगी.
वायुशक्ति-2026 और रणनीतिक महत्व
इस सॉर्टी के बाद राष्ट्रपति शाम को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित भारतीय वायुसेना के अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-2026’ की मुख्य अतिथि होंगी. इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई-30 MKI और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्रपति की यह यात्रा रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हो रही है. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई वीवीआईपी (VVIP) मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जैसलमेर को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है.
About the Author

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.