Pakistani Intruder Caught by BSF: जैसलमेर के पोखरण बॉर्डर पर BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है. कस्तूरी तलाई इलाके से हुई इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और घुसपैठिए से पूछताछ जारी है.
कस्तूरी तलाई में BSF की चौकसी आई काम
जानकारी के अनुसार, पोखरण बटालियन के कस्तूरी तलाई इलाके में BSF के जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घुसपैठिए को ललकारा. सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते ही उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया. प्राथमिक जांच में वह पाकिस्तानी नागरिक बताया जा रहा है.
सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा और पूछताछ
घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पकड़े गए व्यक्ति के पास से क्या सामग्री बरामद हुई है, इस बारे में अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. वर्तमान में उसे संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि वह किस इरादे से भारतीय सीमा में घुसा था.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.