Rajasthan Tourism: राजस्थान सरकार ने 10 साल बाद पर्यटक स्थलों की एंट्री फीस दोगुनी कर दी है. जयपुर के अल्बर्ट हॉल और आमेर किले में आज से नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे सैलानियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.
जयपुर के प्रमुख स्मारकों में नई दरें लागू
राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में जहां पहले देशी पर्यटकों के लिए टिकट 50 रुपये था, उसे बढ़ाकर अब 100 रुपये कर दिया गया है. वहीं विदेशी सैलानियों के लिए यह फीस 300 रुपये से सीधे 600 रुपये कर दी गई है. विश्व प्रसिद्ध आमेर किले की बात करें तो यहाँ भी देशी पर्यटकों को अब 100 की जगह 200 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा. विदेशी पर्यटकों के लिए आमेर किले का दीदार अब और भी महंगा हो गया है, उन्हें अब प्रति व्यक्ति 500 की जगह 1000 रुपये चुकाने होंगे.
10 साल बाद हुआ शुल्क में बदलाव
विभाग के अनुसार, पर्यटक स्थलों के प्रवेश शुल्क में यह बढ़ोतरी करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद की गई है. सरकार का तर्क है कि स्मारकों के रखरखाव, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और मेंटेनेंस के बढ़ते खर्चों को देखते हुए यह फैसला लेना जरूरी था. हालांकि, नए साल के मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच इस अचानक हुई बढ़ोतरी ने सैलानियों को हैरान कर दिया है.
पर्यटकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
बढ़ी हुई फीस को लेकर पर्यटकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ सैलानियों का कहना है कि एक साथ फीस को दोगुना करना काफी अधिक है और इससे पर्यटन बजट बिगड़ जाएगा. वहीं, कुछ पर्यटकों का मानना है कि यदि बढ़ी हुई राशि का उपयोग स्मारकों के बेहतर मेंटेनेंस और सुविधाओं के लिए किया जाता है, तो यह एक सकारात्मक कदम है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.