Rajasthan News Live: राजस्थान में आज REET परीक्षा के तहत हिंदी-अंग्रेजी के पेपर हो रहे हैं. कोटपूतली में टैंकर की आग और किशनगढ़ में गौवंश तस्करी के मामले ने सनसनी फैलाई, वहीं कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट और करौली में यातायात प्रभावित रहा.
सिरोही: ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा, कार चोरी की कोशिश नाकाम
सिरोही के नवा खेड़ा गांव में चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. देर रात गश्त के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को दबोचकर सदर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, गोयली गांव की क्षेत्रपाल कॉलोनी में चोरों ने एक कार चुराने का प्रयास किया, लेकिन लॉक न खुलने के कारण वे नाकाम रहे. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
किशनगढ़: हाईवे पर गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, आरोपी हुए फरार
किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर गौ रक्षा दल ने कार्रवाई करते हुए 25 से ज्यादा गौवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा है. ट्रक में गौवंश को बेहद क्रूरता के साथ भरा गया था. बांदरसिंदरी थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने सभी गौवंश को स्थानीय गौशाला भिजवा दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
कोटपूतली: केमिकल टैंकर में लगी भीषण आग, सीवरेज लाइन टूटने से जलभराव
पावटा में एक केमिकल टैंकर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. 10 दमकलों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा. दूसरी ओर, कोटपूतली के बानसूर रोड पर सीवरेज निर्माण के दौरान लापरवाही से पाइपलाइन टूट गई, जिससे सड़क पर भारी जलभराव और कीचड़ हो गया है. इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है.
जयपुर एयरपोर्ट: फ्लाइट्स की देरी से यात्री परेशान, कोहरे का कहर जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर बीती रात इंडिगो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानें करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्री परेशान रहे. हालांकि, राहत की बात यह है कि 6 दिनों से रद्द चल रही चंडीगढ़ और उदयपुर की फ्लाइट्स ने आज समय पर उड़ान भरी. इधर, करौली जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रह गई है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.