Rajasthan News Live: आज राजस्थान में REET परीक्षा का दूसरा दिन है जहाँ कड़ी सुरक्षा के बीच 9.54 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. वहीं, कोहरे के कारण जयपुर से दो शहरों की फ्लाइट्स रद्द हुई हैं और प्रतापगढ़ में एक कार हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की जान चली गई है.
जयपुर एयरपोर्ट: कोहरे की मार, दो शहरों की फ्लाइट्स रद्द
उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कोहरे के चलते आज जयपुर से चंडीगढ़ (6E-7742) और उदयपुर (6E-7465) जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. पिछले एक सप्ताह से इन शहरों के लिए उड़ानें अनियमित चल रही हैं. इसके अलावा, स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट (SG-57) भी अपने निर्धारित समय सुबह 9:40 की बजाय देरी से 10:30 बजे दुबई के लिए रवाना होगी.
प्रतापगढ़ हादसा: बेकाबू कार पोल से टकराई, बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत
प्रतापगढ़ के अरनोद मार्ग पर आमलीखेड़ा घाटी के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक वेन्यू कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और चार बार पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला टायर 100 मीटर दूर जा गिरा. इस हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन दुर्गालाल नागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.