Rajasthan politics: राजस्थान बीजेपी की कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति को लेक चर्चाओं का बाजार गरम है. खासकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया जाना लोगों का ध्यान खींच रही है. इसके अलावा कई पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री को संगठन में पद सौंपे जाने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.
जयपुर: राजस्थान बीजेपी ने राज्य संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त किया है. इन नियुक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया जाना लोगों का ध्यान खींच रहा है. राजस्थान की राजनीति में इंट्रेस्ट लेने वालों के बीच चर्चा है कि क्या वसुंधरा राजे सिंधिया का अस्तित्व बनाए रखने का प्रयास सही राह पर है.
PM मोदी की अजमेर रैली में भी दिखी थीं वसुंधरा
राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर आए थे. पीएम मोदी की अजमेर रैली में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी दिखी थीं. पीएम ने मंच से वसुंधरा का नाम का नाम लेकर उनका अभिवादन किया था.
भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति के नवनियुक्त सभी सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के ऊर्जावान प्रयासों से संगठन को मजबूती मिलेगी और हम ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के संकल्प को सिद्ध करेंगे। https://t.co/72cCYD9pZX