Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को गाइडलाइन जारी कर दी है. 15 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का निर्देश है, जिसमें 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव एक साथ होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद चरणबद्ध तरीके से होंगे. मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें नए वोटर जोड़ने और गलत वार्ड सुधार की व्यवस्था की गई है.
आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम जारी किया है. विधानसभा की मतदाता सूची के डेटा के आधार पर तीन स्तरों ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद पर अलग-अलग सूचियां तैयार की जाएंगी. 29 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 31 जनवरी को वार्ड और बूथ स्तर पर इसका सार्वजनिक वाचन किया जाएगा.
24 जनवरी तक पूरा होगा मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन
कल होगा विशेष ट्रेनिंग का आयोजन
आयोग ने 2 जनवरी को अधिकारियों की विशेष ट्रेनिंग का आयोजन भी रखा है. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए पर्दानशीन महिलाओं की पहचान के लिए स्थानीय महिला कर्मी की मदद ली जा सकेगी. महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों को पोलिंग ड्यूटी से छूट दी गई है. राज्य में ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं. पिछले चुनाव 2020 में हुए थे और कई पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. आयोग की इन तैयारियों से स्पष्ट है कि चुनाव समयबद्ध तरीके से कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.