Rajasthan Budget 2026 Live Updates: राजस्थान सरकार के आगामी बजट को लेकर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इसे ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पेश होने वाला यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बजट के केंद्र में युवा, महिलाएं, मजदूर और किसान रहेंगे. सरकार का फोकस मजबूत रोड नेटवर्क और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर होगा.
बिजली और पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे. शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं के विस्तार पर जोर रहेगा. साथ ही औद्योगिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य की जीडीपी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. कुल मिलाकर यह बजट राजस्थान को विकास की नई दिशा और रफ्तार देने वाला माना जा रहा है.
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में आम बजट
राजस्थान विधानसभा में आज बजट को लेकर खासा माहौल देखने को मिला. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा पहुंचीं और उन्होंने बजट को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है. विधानसभा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट से पूर्व पूजा-अर्चना की. कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भी विधानसभा पहुंचे. मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बजट पेश करने की विधिवत अनुमति दी. बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें टिकी हुई हैं.
राजस्थान सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करने जा रही है और बजट की कॉपी विधानसभा पहुंच चुकी है. इसके साथ ही सदन में बजट सत्र की औपचारिक तैयारियां पूरी हो गई हैं.
Diya Kumari Budget 2026: क्या ग्रामीण विकास और औद्योगिक कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती?
ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार 500 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाने जा रही है, जिससे सड़क, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा. इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पार्कों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इन योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति मिलने के साथ-साथ उद्योग और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है.
Rajasthan Assembly Budget Session 2026: क्या 1800 करोड़ से होंगे प्रदेश में सड़क सुधार कार्य?
पिछली सरकार के अंतिम वर्ष की तुलना में इस बार प्रदेश का वित्तीय आकार 41.39% बढ़कर लगभग 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान जताया गया है, जो आर्थिक विस्तार की ओर बड़ा संकेत माना जा रहा है. सरकार ने 42,000 किलोमीटर सड़कों के विकास का दावा किया है. साथ ही 1800 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य कराए जाएंगे. इसमें क्षतिग्रस्त नॉन-पेचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ और मिसिंग लिंक परियोजनाओं के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
Rajasthan Budget Announcements: विकसित राजस्थान 2047’ विजन से क्या बदलेगा प्रदेश का भविष्य?
सरकार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के माध्यम से आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 3 हजार 49 तक पहुंच जाएगा. विकसित राजस्थान की कार्य योजना को साकार करने के लिए सरकार ने पहले ही 10 संकल्प लिए थे, जिन्हें अब विकास के मजबूत स्तंभों के रूप में स्थापित किया जा चुका है. इन संकल्पों के आधार पर राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा तय की गई है. सरकार का लक्ष्य इन विकास स्तंभों के सहारे प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के स्तर पर मजबूत बनाना है. इसी सोच के तहत ‘विकसित राजस्थान 2047’ का विजन तैयार किया गया है, जो आने वाले वर्षों में राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में मार्गदर्शक साबित होगा.
Rajasthan Ka Budget 2026: बजट भाषण की शुरुआत
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक करीब 28,400 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की गई है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिली है. साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आयोजित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे युवाओं का विश्वास व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है.
Rajasthan Assembly Budget Session 2026: निवेश बढ़ने से राज्य की जीडीपी पर क्या असर पड़ेगा?
आगामी बजट में सरकार औद्योगिक विकास को गति देने पर विशेष ध्यान दे सकती है. नए उद्योगों की स्थापना, मौजूदा इकाइयों के विस्तार और निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीतियां लाने की तैयारी है. इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. सरकार का मानना है कि घरेलू और बाहरी निवेश बढ़ने से उत्पादन, व्यापार और सेवाओं का दायरा बढ़ेगा, जिससे राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मजबूती आएगी. कुल मिलाकर यह बजट प्रदेश की जनता को राहत, रोजगार और समग्र विकास की नई उम्मीद देने वाला माना जा रहा है, जिससे राज्य को नई आर्थिक दिशा मिल सकेगी.
Rajasthan Assembly Budget Session 2026: रोड नेटवर्क और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बजट का जोर क्यों?
आगामी बजट में रोड नेटवर्क, ग्रामीण सड़कों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा. बेहतर कनेक्टिविटी से गांवों और शहरों के बीच आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, डिजिटल सुविधाओं और स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजनाएं शामिल की जा सकती हैं. इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निवेश बढ़ाया जाएगा. बेहतर सुविधाओं और संसाधनों से आम जनता को समय पर इलाज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.
Rajasthan Budget Session 2026: “जुमलों की बरसात” का आरोप, दावों पर उठे सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज जुमलों की बरसात होने वाली है और बड़े-बड़े दावे फिर से जनता के सामने रखे जाएंगे. जूली ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रैफिक सुधरने, किसानों को खाद मिलने, बच्चों की स्कूलों में छतें बनने और लोगों को पानी मिलने जैसे दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक केवल 26 प्रतिशत घोषणाएं ही पूरी हो पाई हैं. उन्होंने सरकार की नीतियों को “उधार लेकर घी पीना” बताते हुए इसे राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक करार दिया. इस बीच मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे विधायक कक्ष में बजट को लेकर प्रेस ब्रीफिंग करेंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
Rajasthan ka Budget: महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे ऊपर, रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा पैकेज!
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को इस बजट में विशेष महत्व दिया जा सकता है. महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत किए जाने की संभावना है. सरकार का फोकस महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा, ताकि वे परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें.
Rajasthan Budget 2026: किसानों को राहत पैकेज की उम्मीद
किसानों के लिए बजट में बड़ी राहत मिलने की संभावना है. कर्ज माफी, कृषि सब्सिडी, सिंचाई योजनाओं और फसल बीमा से जुड़े अहम ऐलान हो सकते हैं. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने पर रहेगा.
Rajasthan Assembly Budget Session 2026: 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों का ऐलान, भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा
राजस्थान सरकार आज विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री दिया कुमारी सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगी. इस बजट को लेकर प्रदेश की जनता में खासा उत्साह और उम्मीदें हैं. बजट में युवाओं के लिए रोजगार सबसे बड़ा एजेंडा रहेगा. सूत्रों के अनुसार 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों की घोषणा होने की उम्मीद है. साथ ही युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट स्कीम को और मजबूत किया जाएगा, जिससे निजी क्षेत्र में भी अवसर बढ़ सकें.
Rajasthan Budget 2026: महिलाएं, किसान और मजदूर होंगे लाभार्थी
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि इस बजट में युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर सबसे ऊपर में रहेंगे. सरकार का उद्देश्य है कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से सभी वर्गों को मजबूत बनाया जाए. उन्होंने आगे भी कहा कि भजनलाल सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर काम कर रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.