जयपुर में NIA स्कॉलर से ब्लैकमेलिंग कर 10 लाख रुपए ऐंठने वाले शातिर को ब्रह्मपुरी पुलिस ने अरेस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो की कहकर वह धमका रहा था। पुलिस अरेस्टिंग का डर दिखाकर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी सील्वेसटर मायकल फर्नाडीस (47) निवासी वसई वेस्ट पालघर मुम्बई को अरेस्ट किया है। मुम्बई से उसने फूड मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। पिछले करीब डेढ़ साल से केशवपुरा भांकरोटा में रहकर फूड का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने मंगलवार रात दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट किया है। एक साल से ऐंठ रहा था रुपए
10 फरवरी को NIA स्कॉलर ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। करीब एक साल पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी से उसका अच्छा परिचित हो गया। कुछ ही समय बाद आरोपी ने कहा- उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिन्हें लेकर पुलिस तुम्हें अरेस्ट कर सकती है। पुलिस के नाम से डराने पर पीड़ित ने उसे बचाने के लिए कहा। जिसके बाद से आरोपी ने पुलिस के नाम से ब्लैकमेल कर धमकाना शुरू कर दिया। अश्लील फोटो-वीडियो से धमकाकर पिछले एक साल में 10 लाख रुपए ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.