जयपुर में विधायक आवास में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा के कार्यकर्ताओं के एनएसयूआई प्रदेश महासचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ज्योति नगर थाने में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ने विधायक कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया- नागौर के खींवसर निवासी NSUI प्रदेश महासचिव अनिल सारण (22) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह राजस्थान विधानसभा के सामने विधायक आवास में विधायकों से मिलने आए थे। विधायक आवास में स्थित बिल्डिंग में किशनगढ विधायक विकास चौधरी से मुलाकात करने जा रहा था। लिफ्ट में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का ड्राइवर मौजूद था। लिफ्ट में हमारी कोई भी बातचीत नहीं हुई।
विधायक विकास चौधरी के विधानसभा होने का पता चलने पर भोपालगढ विधायक गीता बरवड से मिलने चला गया। विधायक गीता के फ्लैट पर बैठे होने के दौरान उसके मोबाइल पर विधायक रेवंतराम डांगा के सोशल मीडिया इंचार्ज का वॉट्सएप कॉल आया। जिसने कोई काम होने की कहकर नीचे मिलने के लिए खड़ा होना बताया। बिल्डिंग के नीचे पहुंचने पर 8-10 जने खड़े थे। उनके पास जाते ही रविन्द्र डांगा, सुरेन्द्र डागा, ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। हमलावरों के चुंगल से भागकर जान बचा पुलिस को सूचना दी। ज्योति नगर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.