Dushman Kachori Wala: जयपुर अपनी शाही विरासत और लाजवाब खानपान के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन यहां कुछ दुकानों के नाम ही लोगों को खींच लाते हैं. जलमहल के पास रामगढ़ मोड़ पर स्थित ‘दुश्मन कचौरी वाला’ और ‘दोस्त कचौरी वाला’ ऐसी ही दो अनोखी दुकानें हैं, जिनके नाम सुनकर राहगीर पहले चौंकते हैं, फिर मुस्कुराते हैं और आखिर में गरमा-गरम कचौड़ी का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘दुश्मन’ नाम एक पुराने बॉलीवुड गाने से प्रेरित है, जबकि बगल में खुली ‘दोस्त’ दुकान ने नाम के जरिए ही टक्कर दे दी. अब ये दोनों दुकानें सिर्फ फूड स्टॉल नहीं, बल्कि ब्रांड बन चुकी हैं. सुबह 7 बजे से यहां भीड़ लग जाती है और दोपहर तक कचौड़ी, समोसा, मिर्ची बड़ा और जलेबी का स्टॉक खत्म हो जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.