जयपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रेलर में पीछे से आ रही कार जा घुसी। टक्कर के बाद दोनों वाहन (ट्रेलर-कार) में आग लग गई। आग लगने से पहले ही कार में सवार दोनों घायल युवकों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ब्रेक नहीं लगने से ट्रेलर में कार जा घुसी थी। SHO (जमवारामगढ़) भगवान सहाय ने बताया- हादसे में उत्तर प्रदेश के बागपथ निवासी प्रियांशु और हिमांशु घायल हुए है। कार में सवार होकर दोनों जमवारामगढ़ स्थित हाईवे से तड़के करीब 3:30 बजे निकल रहे थे। पिलर नंबर-42 के पास आगे चल रहे केबल से भरे ट्रेलर में बेकाबू कार पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर ने कार में घायल दोनों युवकों को बाहर निकाला। जिसके कुछ देर बाद ही कार में आग लग गई। आग की लपटों ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पेट्रोलिंग को सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत कर दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाया गया। घायल दोनों युवकों को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी। हॉस्पिटल में घायल एक युवक के पैर फ्रेक्चर हुआ है। दूसरे के अंधुरूनी चोट आई है। ब्रेक नहीं लग पाने के चलते कार घुस गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.