जयपुर के भांकरोटा इलाके में डीपीएस स्कूल के पास स्थित जेसीबी ऑफिस/प्लांट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। हालात को देखते हुए बिंदायका, मानसरोवर और 22 गोदाम फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल कर्मियों को बुलाया गया।
घटना के समय प्लांट में लगभग 70 कर्मचारी मौजूद थे। दमकल विभाग ने करीब ढाई घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पढ़ें: विवादों से भरा रहा ये साल, राजस्थान में CS-ACS की छुट्टी, जासूसी का क्या था मामला? जानें
प्लांट के पास एक पेट्रोल पंप होने के कारण प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। पेट्रोल पंप को सुरक्षित करने के लिए तुरंत मोर्चा संभाला गया, जिससे किसी बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग प्लांट में रखे टायर, तेल और फोम जैसी ज्वलनशील सामग्री से भड़की। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और प्लांट में खड़ी 50 से अधिक जेसीबी मशीनें और उनके उपकरण जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच प्रशासन और फायर विभाग कर रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.