Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के मोतिहारी में नए साल से पहले हजारों लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई है. पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की. उधर, पूरे बिहार में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. पढ़ें …और पढ़ें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: नए वर्ष से पहले मोतिहारी पुलिस ने देसी और विदेशी शराब माफिया के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई की है. मोतिहारी के पिपरा कोठी, आदापुर और नगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पिपरा कोठी थाना की पुलिस ने तकरीबन 200 बोतल शराब की बोतल जब्त किया. आदापुर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब को पकड़ी है. वहीं, नगर थाने की पुलिस ने शहरी इलाके में 200 शराब की बोतलों को कारोबारी के साथ पकड़ा है. साथ ही मोतिहारी के कई थाना इलाकों में पुलिस की विशेष टीम ने तकरीबन 3000 लीटर देसी शराब को नष्ट करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया. दूसरी खबर भागलपुर से है. भागलपुर में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे की लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. खासकर रेल यात्रियों को सफर करना मुश्किल हो गया. भागलपुर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्रियों को वेटिंग हॉल के फर्श पर रात बिताना पड़ रहा है. रेल यात्रियों के साथ जरूरतमंद लोगों नें भी अपना आशियाना भागलपुर स्टेशन परिसर को बनाया है. वेटिंग हॉल और प्लेटफार्म परिसर में किसी तरह से लोग ठंड से बचते हुए नजर आ रहे हैं.
December 29, 202508:27 IST
Gaya News: गया में बालू माफिया का आतंक, वन विभाग के रेंजर पर जानलेवा हमला
गया जिले में बालू माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ जंगल में अवैध रूप से बालू लोड कर भाग रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करने पर बालू माफिया ने वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर हमला कर दिया. हमले में रेंजर के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल रेंजर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं.
Sasaram News: सासाराम में कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान
सासाराम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान काफी नीचे चला गया है. ऐसे में लोग अलाव जलाकर किसी तरह अपना वक्त काट रहे हैं. शहर में लगातार ठंड पड़ने से दिनभर कंपकपी का शिकार लोग रहते हैं. आलम यह है कि आग ही एकमात्र सहारा है. ऐसे में कामकाजी लोग भी काफी परेशान हैं. कार्यस्थल पर लोग आग जलाकर ठंड भगाने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पारा काफी नीचे चला गया है. तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहती है. रात से लेकर दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं रहता. लोगों का कहना है कि मौसम के मिजाज के कारण काफी दिक्कत हो रही है.
Muzaffarpur News: शीतलहर से लोग बेहाल, मुजफ्फरपुर शहर में चल रहे 8 आश्रय स्थल
पूरा बिहार कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं, मुजफ्फरपुर मे भी शीतलहर जारी हैं. ठंड मे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. खासकर जिनके पास आवास न हो उनका और बुरा हाल है, इसको लेकर नगर निगम द्वारा शहर में 8 आश्रय स्थल चलाये जा रहे हैं. जहां ठंड को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. मुजफ्फरपुर में चल रहे आश्रय स्थलों में ठंड को लेकर कंबल और अलाव की भी व्यवस्था की गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.