जयपुर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते समय आग लग गई। आग लगने से पास में स्थित एक डेकोरेशन और गिफ्ट पैकिंग की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। धमाके की तेज आवाज और आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मिट्टीऔर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना बुधवार शाम 7 बजे खो नागोरियान थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नगर में हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पास की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रखा सारा सामान जला
दुकान मालिक कपिल खंडलेवाल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान में दो बड़े और कई छोटे सिलेंडर भी रखे थे, हालांकि छोटे सिलेंडरों में आग नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले दिनेश और रवि फटे हुए सिलेंडरों को वहां से हटाकर फरार हो गए। वहीं, खोह नागोरियान थाना प्रभारी ओम प्रकाश मातवा ने सिलेंडर ब्लास्ट की बात से इनकार किया है। आग डेकोरेशन शॉप में लगी थी और उसके कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सिलेंडर बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कैसे लगी और अवैध गैस रिफिलिंग में कौन-कौन शामिल था।
दुकान मालिक कपिल खंडलेवाल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। दुकान में दो बड़े और कई छोटे सिलेंडर भी रखे थे, हालांकि छोटे सिलेंडरों में आग नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले दिनेश और रवि फटे हुए सिलेंडरों को वहां से हटाकर फरार हो गए। वहीं, खोह नागोरियान थाना प्रभारी ओम प्रकाश मातवा ने सिलेंडर ब्लास्ट की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि आग डेकोरेशन शॉप में लगी थी और उसके कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सिलेंडर बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कैसे लगी और अवैध गैस रिफिलिंग में कौन-कौन शामिल था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.